WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Delhi Police MTS Recruitment 2023 दिल्ली पुलिस एमटीएस के 888 पदों पर निकली भर्ती, यहां से देखे सम्पूर्ण जानकारी

दिल्ली पुलिस एमटीएस भर्ती का इंतजार कर रहे बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है कि दिल्ली पुलिस की ओर से एक और नई भर्ती अधिसूचना जारी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस एमटीएस 888 भर्ती 2023 के तहत 888 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन शुल्क, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता आदि नीचे दी गई है। जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं उन्हें आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना अवश्य देखनी चाहिए, नीचे लिंक दिया गया है।

Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

दिल्ली पुलिस एमटीएस भर्ती 2023 के लिए शैक्षणिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में आईटीआई या डिप्लोमा होना चाहिए या संबंधित ट्रेड का ज्ञान होना चाहिए.

दिल्ली पुलिस एमटीएस भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास एक निश्चित आयु सीमा मानदंड होना चाहिए। दिल्ली पुलिस एमटीएस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष रखी गई है। जिन वर्गों के लिए आयु में छूट प्रदान की गई है, उन्हें शासन के नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क

  • General Candidates = 100/-
  • OBC Candidates = 100/-
  • EWS Candidates = 100/-
  • SC Candidates = 0/-
  • ST Candidates = 0/-
  • PWD Candidates = 0/-
  • All Female Candidates = 0/-

चयन प्रक्रिया

दिल्ली पुलिस एमटीएस भर्ती 2023 में चयन निम्न चरण रखा गया है –

  • शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीएसटी और पीईटी) – योग्यता
  • लिखित परीक्षा (50 अंक)
  • ट्रेड टेस्ट (20 अंक) – योग्यता
  • दस्तावेज़ सत्यापन
  • चिकित्सा परीक्षण

महत्वपूर्ण तिथि

  • Start Delhi Police MTS Recruitment 2023 form- 10 October 2023
  • Last date Online Application form – 31 October 2023

ऐसे करे आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट खोलनी होगी.
  • इसके बाद होम पेज पर आपको रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको दिल्ली पुलिस एमटीएस भर्ती 2023 पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद दिल्ली पुलिस एमटीएस भर्ती 2023 की आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।
  • इसके बाद उम्मीदवार को अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार को आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरनी होगी।
  • फिर आपको अपने जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे।
  • इसके बाद अभ्यर्थी को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उसे फाइनल सबमिट करना होगा।
  • अंत में आपको आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रख लेना है।

Leave a Comment

-->